ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20210920 005005 18 उड़ेगा चंदा - होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम * डॉ. कल्ला शनिवार को बीकानेर में ***उच्छब थरपना कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर नगर के 535 वें स्थापना दिवस पर श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा जिला प्रशासन एवं नगर विकास न्यास बीकानेर के सहयोग से दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक श्री रतन तंबोली ने बताया कि,30 अप्रैल, शनिवार को शाम 5:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सामने स्थित गणेश मंदिर परिसर में “चंदा महोत्सव “का आयोजन किया जाएगा तथा पारंपरिक चंदा उड़ा कर बीकानेर शहर की खुशहाली की कामना की जाएगी ।
दिनांक 1 मई ,रविवार को सायं 7:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में भव्य ” सांस्कृतिक कार्यक्रम “का आयोजन किया जाएगा ।
आज समिति का एक शिष्टमंडल जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ,तथा महापौर से मिला और श्री लक्ष्मीनाथ पार्क में फव्वारों की मरम्मत कराने तथा नियमित संचालन कराने ,पुलिस व्यवस्था कराने तथा सफाई व्यवस्था आदि के संबंध में मिला ।शिष्टमंडल में श्री रतन तंबोली, विनोद महात्मा ,मनोज सेवग, अनिल सोनी, घनश्याम महात्मा, शिवप्रकाश सोनी तथा हरी प्रकाश जोशीआदि शामिल थे।

img 20220426 wa02851751826214644828368 उड़ेगा चंदा - होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम * डॉ. कल्ला शनिवार को बीकानेर में ***उच्छब थरपना कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला शनिवार को आएंगे बीकानेर
Thar पोस्ट। शिक्षा, कला संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला शुक्रवार को रेल मार्ग द्वारा जयपुर से रवाना होकर शनिवार को प्रातः 4.10 बजे बीकानेर पहुचेंगे।
शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला शनिवार से सोमवार तक स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तथा सोमवार रात्रि 11.20 बजे रेलमार्ग द्वारा जयपुर के लिए रवाना होंगे।

बीकानेर के औद्योगिक विकास में नहीं छोड़ी जायेगी कसर :- नीरज के पवन
Thar पोस्ट। बीकानेर के औद्योगिक विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी और हमारा यह पूर्ण प्रयास रहेगा कि बीकानेर में एक नई किरण के साथ औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन किये जाए यह शब्द संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने नगर स्थापना दिवस के अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं प्रज्ञालय संस्थान द्वारा उच्छब थरपना कार्यक्रम में बीकानेर के औद्योगिक विकास पर केन्द्रित परिसंवाद कार्यक्रम के अवसर पर कहे | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि रिको कार्यालय के पास संसाधनों के आभाव के कारण रिको अधीन क्षेत्रों में साफ़ सफाई व बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई है इन व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु सफाई एवं बिजली की व्यवस्था का जिम्मा स्थानीय उद्योग संघ को दिया जाए | साथ ही भामाशाहों द्वारा किये जाने वाले सामाजिक कार्यों हेतु विभागीय स्वीकृतियां जल्द जारी करवाई जाए । सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड के एकीकृत ऊन विकास कार्यक्रम के तहत कोमन फेसिलिटी सेंटर स्थापना हेतु खारा औद्योगिक क्षेत्र में 4000 मीटर भूमि टोकन मनी पर जिला उद्योग व वाणिज्य केंद्र बीकानेर को दी जाए | बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल संरक्षक परिषद अध्यक्ष अनंतवीर जैन ने सिविल हवाई अड्डे बीकानेर के विकास एवं विस्तार हेतु 23.83 हेक्टेयर भूमि निशुल्क आवंटन करवाने हेतु राज्य सरकार से अनुशंसा की मांग रखी | आभूषण निर्माण क्षेत्र से जुड़े सुरेंद्र जैन ने रत्न आभूषण कॉमन सुविधा केंद्र स्थापना हेतु पुरानी जेल के खाली भूभाग पर रियायती दर पर जमीन आवंटन करने बाबत मांग रखी | बीकानेर जिला उद्योग संघ उपाध्यक्ष नरेश मित्तल ने बीकानेर जिले में रेल्वे द्वारा इन्लेंड कंटेनर डिपो स्थापना की मांग रखी | प्रख्यात कवि एवं कथाकार कमल रंगा ने रेल सेवाओं एवं हवाई सेवाओं के विस्तार व नए उद्योगों की संभावनाओं पर प्रकाश डाला | इस अवसर पर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा, शिवरतन पुरोहित, महेश कोठारी, श्रीधर शर्मा, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल चौधरी, विमल चोरड़िया, विजय नौलखा, अरुण झंवर, हरिकिशन गहलोत, राजाराम सारडा, विजय चांडक, कुंदन मल बोहरा, अशोक गहलोत, विनोद जोशी, प्रोफेसर नरसिंह बिन्नाणी, कासिम बीकानेरी, संजय सांखला, गिरिराज पारीक, हरिनारायण आचार्य, राजेश रंगा, विपिन मुसरफ, किशन मूंधड़ा, अभिमन्यु जाजड़ा, कमल राठी, गौरव मूंधड़ा आदि उपस्थित हुए। इस अवसर पर उद्योगपतियों द्वारा संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का अभिनंदन किया गया।

img 20220426 wa0282830249645948522625 उड़ेगा चंदा - होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम * डॉ. कल्ला शनिवार को बीकानेर में ***उच्छब थरपना कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट


Share This News