ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20220202 004525 101 कर्मचारियों के लिए झटका, नहीं मिलेगी यह राशि Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। अब केंद्र सरकार अपने 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को धीरे से जोर का झटका दिया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को साल 2020 से अटका 18 महीने के डीए एरियर का पैसा नहीं दिया जाएगा। इस बारे में सरकार का कहना है कि कोरोना संक्रमण के समय रोके गए डियरनेस अलाउंस यानि महंगाई भत्ते का पैसा नहीं दिया जाएगा। इसे 18 महीने के DA एरियर का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को ये एक बड़ा झटका माना जा रहा है। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि जनवरी 2020 से जून 2021 तक रोके गए डीए का एरियर नहीं दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने पेंशनभोगियों से तत्काल राहत कार्य के लिए कोविड-19 महामारी के वक्त रोकी गई महंगाई राहत की 3 किस्तों को जारी करने के अनुरोध को ठुकरा दिया है।पेंशन नियमों की समीक्षा के लिए स्वैच्छिक एजेंसियों की स्थाई समिति की 32वीं बैठक में व्यय विभाग (DOI) के एक प्रतिनिधि ने साफ किया कि पिछले DA और DR की एरियर राशि को जारी नहीं किया जाएगा। DOI केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ही एक शाखा है।केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 जुलाई से बढ़कर 28 फीसदी किया गया था। इससे पहले उन्हें 17 फीसदी की दर से भुगतान हो रहा था। 


Share This News