ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220202 004525 20 फुटबॉल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में खेले जा रहे 28 वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन नोहर व भीलवाड़ा के मध्य मैच खेला गया। मैच के शुरूआती दौर में तो भीलवाड़ा के खिलाडिय़ों ने नोहर पर मूव बनाकर हमले बोले। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता गया नोहर ने मैच पर अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। नोहर के खिलाडिय़ों ने भीलवाड़ा की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए एक के बाद एक हमले किये। इस दौरान खेल के 20 वें ही मिनट में नोहर के अल्ताफ टीम के लिये पहला गोल दागकर बढ़त दिलाई। इस बढ़त के साथ नोहर की टीम ने फुर्तिले अंदाज में आक्रमण जारी रखते हुए 34 वें मिनट में फिर हमला बोला और इस दफा हितेश ने बॉल को गोल पोस्ट में डालकर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। पहले हॉफ में मात खा चुकी भीलवाड़ा की टीम ने गोल उतारने के भरसक प्रयास भी किये और 50 वें मिनट मेें भीलवाड़ा के कमल सिंह ने जबरदस्त शूट भी मारा। किन्तु नोहर के गोलक ीपर ने उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया। इसी बीच जबाबी हमले में 61 वें मिनट में साथी खिलाड़ी से मिले पास से युसुफ ने सटीक प्रहार करते हुए गोल दाग दिया। इस तरह नोहर ने 3-0 की अजेय बढ़त बनाते हुए मैच जीत लिया। सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि मैच ऑफ द प्लेयर भीलवाड़ा के कमल सिंह रहे। वहीं वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में सांवरलाल रंगा का सम्मान किया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका में गोपाल लोहार,लोकेश बुनकर,मनोज रंगा व महावीर शर्मा की रही।

img 20220309 wa02287120227820900588032 फुटबॉल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
img 20220309 wa02294648521210654230189 फुटबॉल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन समारोह 13 मार्च को

Thar पोस्ट, बीकानेर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घड़सीसर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन समारोह 13 मार्च को स्कूल परिसर में होगा। क ार्यक्रम मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल,विशिष्ट अतिथि उद्योगपति एवंत डागा,बसंत नवलखा होंगेे। अध्यक्षता विधायक सिद्विकुमारी करेगी। मुख्य वक्ता के रूप स्वयंसेवक संघ विभाग संघचालक टेकचंद बरडिय़ा होंगे।


Share This News