ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220309 WA0172 वंचित लोगों को दिलाएंगे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ-गहलोत<br>केश कला बोर्ड अध्यक्ष की प्रेस वार्ता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से केश कला से जुड़े सभी पात्र लोग लाभान्वित हों, इसके प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों के दौरे करते हुए समस्याओं का चिन्हीकरण किया जाएगा।

गहलोत ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सैन समाज के युवाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवा उच्च शिक्षा अर्जित कर सके, इस दिशा में कार्य किया जाएगा। प्रत्येक जिले में सेन समाज के छात्रावास बनाने के प्रयास भी किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित जिला मुख्यालय के नगरीय निकाय से समन्वय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेन समाज के लोगों को सरकार की योजनाओं, अनुदान एवं ऋण आदि का लाभ मिले तथा इनके ई-श्रम कार्ड बनें, इस दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, इस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान राज्य भू-दान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, यशपाल गहलोत तथा विमल भाटी मौजूद रहे।


Share This News