ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20220224 181950 रूस ने यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ हमले, यूरोप के कई देशों में खलबली, लोगों में अफरा तफरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। रूस ने आज अपने तेवर तीखे करते हुए यूक्रेन के अनेक इलाक़ों पर हमले किये हैं। रूस के जांबाज़ डटे हुए है। रूस अब अलग-अलग हिस्सों में ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। इससे कई देशों में खलबली मच गई है। आज की ताजा अपडेट के अनुसार रूसी नौसेना ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा शहर पर हमला शुरू कर दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी रूस ने बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की इमारत की धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। कीव में कई बड़े धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में रूस की ओर से लगातार बम गिराए जा रहे हैं। कीव के आसमान में रूस के हेलीकॉप्टर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। यूक्रेन में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। राजधानी कीव समेत कई शहरों में अफरा-तफरी का माहौल है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने देश के लोगों से एक अपील की है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने कहा कि जो कोई भी हथियार पकड़ने के लिए तैयार और सक्षम है, वह टेरिटोरियल डिफेंस फोर्स के रैंक में शामिल हो सकता है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमले की निंदा और प्रतिबंधों को नजरंदाज करते हुए अन्य देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे। पुतिन ने कहा कि यह हमला पूर्वी यूक्रेन में नागरिकों की सुरक्षा के लिये जरूरी था।

NATO दुनियाभर के तमाम देशों का एक सैन्य संगठन है, जिसे ऐसी ही युद्ध के हालात के लिए बनाया गया है। अगर नाटो में शामिल किसी भी देश पर हमला किया जाता है तो इसे नाटो पर हमला माना जाता है, इसके बाद सभी देश मिलकर उस हमला करने वाले देश पर कार्रवाई करते हैं। 


Share This News