IMG 20220202 004525 33 चाय, दूध व घी के लिए नमूने * कोरोना की इवनिंग रिपोर्ट में यहां मिले रोगी **भाटी का आंदोलन जारी *** Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा निरोगी राजस्थान उद्देश्य के साथ 1 जनवरी से 31 मार्च तक चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में गुरूवार को सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली द्वारा बीकानेर शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण व खाद्य नमूनीकरण का कार्य किया गया। शिवबाड़ी में जांच के दौरान एक कारखाने से दूघ व घी के खाद्य नमूने लिए गए। उदासर में में चाय व गुसाईंसर छोटा से घी का नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 4 नमूने संग्रहित किए गए। दल में जिला फ्लोरोसिस समन्वयक महेंद्र जयसवाल व सहायक कर्मचारी सुखदेव शामिल रहे।

img 20220224 wa015391228017561425987 चाय, दूध व घी के लिए नमूने * कोरोना की इवनिंग रिपोर्ट में यहां मिले रोगी **भाटी का आंदोलन जारी *** Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

एफएसओ महमूद अली ने बताया कि जिले में अभियान के दौरान आदि आदिनांक कुल 118 नमूने संग्रहित किए गए हैं जिनमें से 88 का परिणाम जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से प्राप्त हुआ है। इनमें से कुल 23 नमूने अमानक पाए गए जिनसे संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही जारी है।

Thar पोस्ट, बीकानेर में कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी है। आज शाम की रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव आये। आज सुबह जारी रिपोर्ट में 10 पॉजीटिव थे। कोटड़ा , नाईयों की बस्ती , गंगापुरा , बज्जू , कोलायत , महाजन , झ , वार्ड नम्बर 5 खाजूवाला , करणीसर भाटियान , वार्ड नम्बर 2 खाजूवाला से मिले है । आज दिनभर में 1404 सैंपल में से 22 पॉजीटिव मिले है ।

भाटी का बेमियादी आंदोलन

Thar पोस्ट। गुप्त सहयोगियों ने दीवार निर्माण के लिए लाखों रूपये दिए बीकानेर । पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी द्वारा राज्य सरकार के द्वारा गोचर , ओरण के कब्जाधारियों को पट्टे जारी करने के निर्णय के खिलाफ बेमियादी धरना 43 वें दिन भी जारी रहा । धरने पर साधु संतों व गौ भक्तों शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आवागमन निर्वाध रूप से जारी है ।आज गोचर दीवार निर्माण के लिए आज गुप्त सहयोग देने के लिए एक अज्ञात भामाशाह ने 2 लाख 51 हजार रूपये की राशि भाटी को भेंट की । वही फुसाराम माली ने 11 हजार रूपये भेंट किये । धरना स्थल पर गीतासार व गौ कथा का वाचन बालसंत श्रीप्रैल बिहारी जी द्वारा किया जा रहा है । धरना स्थल पर चल रही गौ कथा व गीतासार की पूर्णाहुति हवन के साथ शुक्रवार को होगी ।

img 20220224 wa01383240159181796619355 चाय, दूध व घी के लिए नमूने * कोरोना की इवनिंग रिपोर्ट में यहां मिले रोगी **भाटी का आंदोलन जारी *** Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

भाटी प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि आज धरना स्थल पर महंत स्वामी अमरानन्द जी भारती शिव घुणा , बापिणी जोधपुर से आये व पूर्व मंत्री भाटी को विजय का आशीर्वाद दिया ।
उपस्थित सैकड़ों गौ भक्तों को सम्बोधित करते हुए अमरानन्द जी ने कहा कि राजस्थान में गोचर व गायों के लिए लड़ने वाला एक ही राजऋषि देवी सिंह भाटी है । यह राजस्थान का दुर्भाग्य है कि यहां कि सता गायों की जमीन पर कुदृष्टि रखे हुए हैं वही विपक्ष भी अपना धर्म भूल गया है इसी कारण से इस मुद्दे पर चुप्प बैठा है । सरकार व विपक्ष में बैठे लोग यह भूल गये है कि गौ भक्त समय आने पर अपना हिसाब बराबर करेगें । गाय की बात पर मौन रहना इन सबको भारी पड़ेगा । अमरानन्द जी ने कहा कि आज धरने पर बैठे इतने दिन हो गये है सरकार इस पर संज्ञान नहीं ले रही है । जरूरत पड़ी तो संत शास्त्र छोड़ कर शस्त्र भी उठाना जानते है ।

बांठिया ने बताया गोपीदेवी – महेश कुमार व्यास दम्पति ने कथा की पूजा का दायित्व निभाया । इस अवसर पर गौ कथा करते हुए बालसंत ओछैल बिहारी जी ने गौ माता के संरक्षण , संवर्धन प्रसंग में बताया है कि वर्तमान में एक कुप्रथा चली है कि लोग शहरी क्षेत्र में गौ पालन नहीं कर सकते । वही सरकार अपने वोट बैंक के खातिर गोचर में अवैध कब्जेधारियों को प्रोत्साहित कर वहां पर पट्टे देकर अपना वोट का खजाना भरने की सोचती है । सरकार गोचर के ऊपर अपनी राजनीति कर रही है । उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण हेतु एकजुट होकर हमें आगे आना चाहिए । बेजुबान गौ माता की दुरासीष लेने वाले कभी अपना जीवन शांति और संकुन से नहीं गुजार पाते हैं । हमारे सनातन संस्कृति में कई महापुरूष ऐसे हुए हैं जिन्होंने गाय व ब्राहम्ण के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की गाय को पशु कहना व समझना अज्ञानता है ।आज आधे साधु – संतों व बीकानेर जिले के बाहर से आये गौभक्तों का अभिनन्दन रामकिशन आचार्य पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा , समाजसेवी देवकिशन चांडक , अजरतन किराहू ने किया । आज धरना स्थल पर सैकड़ों लोग शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पुरुष व महिलओं के जत्थे भाटी को समर्थन देने पहुंचे ।


Share This News