ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220107 212011 3 तीसरी प्रेमिका नहीं थी बर्दाश्त, उतारा मौत के घाट Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। सामाजिक परिवेश में बदलाव को दौर है। सामाजिकता में विकृतियां आ रही है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो सगी बहनों ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। दोनों बहनों के मृतक के साथ अवैध संबंध थे. लेकिन, जब उसने तीसरी से संबंध बनाए तो इन महिलाओं को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने हत्या कर दी. दोनों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और उसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने शुक्रवार को दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया.
बलरामपुर जिले की राजपुर पुलिस ने मुकेश मरावी हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली. राजपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मुकेश मरावी की हत्या प्रेम में धोखा देने की वजह से हुई. पुलिस को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि राजपुर थाना इलाके में कुए में युवक की लाश मिली है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया. शव की पहचान मुकेश मरावी के रूप में हुए. इसके बाद पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवक की हत्या हुई है. पुलिस ने बताया कि हत्या 26 दिसंबर को की गई थी. शव 3 जनवरी को बरामद किया गया.
पुलिस ने बताया कि मृतक राजपुर थाना इलाके के बगाड़ी गांव का रहने वाला था. उसके वहीं रहने वाली दो सही बहनों से अवैध संबंध थे. महिलाओं के पति उन्हें एक साल पहले ही छ़ोड़ चुके थे. इसके बाद वे मुकेश के करीब आ गईं. दूसरी ओर, कुछ दिनों पहले इन महिलाओं को शक हुआ कि मुकेश के किसी तीसरी महिला से संबंध बन रहे हैं. ये बात उन्हें बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने उसकी हत्या का प्लान बनाया.
पुलिस ने बताया कि प्लान बनाने के बाद महिलाओं ने मुकेश को किसी बहाने अपने घर बुलाया और जमकर शराब पिलाई. इसके बाद सभी मिलकर राजपुर के साप्ताहिक बाजार घूमने गए. वापसी के दौरान मौका पाकर दोनों बहनों ने मुकेश पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी और लाश कुएं में फेंक कर फरार हो गईं।


Share This News