ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210913 125528 30 कोरोना: मृतकों की संख्या फिर बढ़ी * गंगाशहर में लगेगा मेला Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। कोरोना से देश मे मरने वालों की संख्या फिर से बढ़ रही है। हालांकि बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में तो गिरावट देखी गई, लेकिन मृतकों की संख्या ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को कोरोना से 453 लोगों की जान गई है। कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में करीब तीन गुना बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। यद्दपि देशभर में कोरोना के कुल मामलों में कमी देखी गई है। सोमवार को कोरोना के महज 5,326 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इससे पहले रविवार को 6,563 नए मामले सामने आए थे। इस लिहाज से रविवार के मुकाबले सोमवार को कोरोना के मामले में 1200 से ज्यादा की गिरावट है।

Thar पोस्ट, बीकानेर। अभातेयुप के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर के किशोर मंडल द्वारा 26 दिसंबर 2021 को किशोर फिएस्टा 2.0 का आयोजन तेरापंथ भवन गंगाशहर में सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा।
तेरापंथ किशोर मंडल संयोजक कुलदीप छाजेड़ ने बताया कि इस विशेष मेले में सारा आयोजन और प्रबंधन किशोर साथियों की अलग-अलग टीम बनाकर किया जा रहा है सहसंयोजक दीपेश बैद ने बताया कि मेले में गेम्स, फूड जोन, लकी ड्रॉ, सेल्फी प्वाइंट ट्रेडिंग स्टॉल, प्रतियोगिताएं, जैन संस्कार विधि से सामूहिक जन्मोत्सव आदि ढे़र सारे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
तेयुप मंत्री देवेंद्र डागा ने कहा कि इस मेले में स्टॉल बुक करने के लिए आप 7568163404 या 9610527380 पर संपर्क कर सकते है। तेयुप अध्यक्ष विजेंद्र छाजेड़ ने बताया कि इस अनोखे मेले में निर्धारित शुल्क देकर कोई भी प्रवेश ले सकता है व रचनात्मक कार्यक्रमों में परिवार सहित सहभागी बन सकता है। किशोर मंडल की पूरी टीम इन कार्यक्रमों को अंतिम रुप देने में लगी है।


Share This News