ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20211205 WA0023 स्नेहम्-दिव्यांग बच्चों को करवाए ब्रेल पेपर उपलब्ध Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, नोएडा/ बीकानेर। जीवन में निस्वार्थ सेवा भाव मन को शान्ति प्रदान करता है:”-कविता लोढ़ा समृद्ध राष्ट्र योजना में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल, नोएडा ने ‘स्नेहम्’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत अंध विद्यालय में जाकर ब्रेल पेपर (10 Rim) उपलब्ध करवाएं । इस विद्यालय में 60 दिव्यांग बच्चे पढ़ते हैं जिनकी उम्र 6 साल से 18 साल तक की है।राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती अर्चना भंडारी व उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री विकास जैन की गणमान्य उपस्थिति में मंडल के सहयोग से यह कार्य संपादित हुआ। ब्लाइंड बच्चों से ब्रेल लिपि की जानकारी लेते हुए ब्रेल पेपर पर लिपि लिखवाई गई।दिव्यांग बच्चों से बातचीत की, उनके साथ समय बिताया।बच्चों ने भी जैन धर्म के बारे में पूछा , कुछ जिज्ञासाएं रखी। ललित मरोटी के अनुसार अध्यक्षा श्रीमती कविता लोढ़ा ने स्कूल मैनेजर श्री आलोक केन को तेरापंथ महिला मंडल के बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित स्नेहम् प्रोजेक्ट के बारे में बताया ओर कहा कि निस्वार्थ सेवा भाव मन को शान्ति प्रदान करती है । स्कूल के मैनेजर श्रीआलोक केन ने अत्यंत ही नेक कार्य बताते हुए मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में परामर्शक श्रीमती कंचन सेठिया, पूर्वाध्यक्ष श्रीमती भारती दुगड़,उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन बोथरा, मंत्री श्रीमती दीपिका चौरड़िया, कोषाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति बैद, श्रीमती पुष्पा छाजेड़ की उपस्थिति रही। साथ ही
खाने पीने की चीजों का वितरण भी किया गया। जिससे बच्चे बहुत प्रसन्न हुए ओर सभी के प्रति बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।


Share This News