ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210913 125528 8 कोरोना का नया वैरिएंट कोई बड़ी आपदा नहीं-ब्रिटेन **** बीकानेर में कोरोना रिपोर्ट जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना के नए वैरिएंट से दुनिया घबराई हुई है। यह तेज़ी से कई देशों में फैल रहा है। इसे तीसरी लहर का कारण भी बताया जा रहा है। ब्रिटेन के शीर्ष वैज्ञानिकों ने हाल ही में कहा कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप कोई आपदा नहीं है और टीके अब भी इससे होने वाली बीमारी से बचाव कर सकते हैं। ब्रिटेन सरकार के स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति से जुड़े वैज्ञानिक सलाहकार समूह (SAGE) के एक सूक्ष्म जीवविज्ञानी प्रोफेसर कैलम सेम्पल ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में सामने आया और दुनियाभर में सुर्खियों में छाया नया स्वरूप ‘बी.1.1.1.529’ (ओमीक्रोन) कोई बड़ी आपदा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई आपदा नहीं है, मुझे लगता है कि स्थिति को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।’’  टीकाकरण पर सरकार के सबसे वरिष्ठ सलाहकारों में शामिल सर जॉन बेल ने कहा कि कोविड रोधी टीका लगवा चुके लोगों पर वायरस के नए स्वरूप का असर ‘‘नाक बहने और सिरदर्द” से अधिक नहीं हो सकता। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर सर जॉन ने कहा कि नया स्वरूप भले ही एंटीबॉडी से बच सकता है, लेकिन इसके टी-कोशिकाओं और प्रतिरक्षा प्रणाली के अन्य हिस्सों से बचने की संभावना कम होगी जो व्यापक सुरक्षा प्रदान करते हैं। बता दें कि कोरोना के नए स्वरूप से अभी तक कोई व्यापक जन हानि नही हुई है, लेकिन कोरोना की पहली लहर से लेकर अभी तक यह देखा गया है कि कोरोना पहले जाल बिछाता है, यानि घर-घर फैलता है फिर यह लोगों को अपना शिकार बनाता है। कोरोना को लेकर सभी वैज्ञानिकों के दावे फैल ही साबित हुए है। यह कितना खतरनाक है इस बारे में वो लोग ही जानते है जो कोरोना से उबर कर नया जीवन जी रहे है या जिन्होंने इसे भोगा है। इन दिनों कोरोना फिर से एक्टिव मोड़ पर आ रहा है ।

बीकानेर में आज सुबह cmho द्वारा जारी रिपोर्ट में 0 पॉजिटिव है।


Share This News