IMG 20210921 121829 6 पवनपुरी के सेक्टर 4 में सड़क समस्या Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। जिला प्रशासन से पवनपुरी सेक्टर न.4 में सड़कें न होने के कारण मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । बरसात के दिनों में पानी घरों में घुस जाने से लोगों का ज़रूरी सामान ख़राब हो जाता है। समाजसेवी राजकुमार भाटिया ने बताया सेक्टर न. 4 में लगभग 25 वर्ष पहले सड़के बनी थी । उसके पश्चात आज और तक प्रशासन ने सुध नहीं ली । टूटी सड़कों के कारण मोहल्ले में आयें दिन दुर्घटनाएँ होती रहती है और पार्क में अंधेरा होने के कारण से असामाजिक तत्व पनप रहे हैं ओर लाइट की भी व्यवस्था नहीं है । पवनपुरी सेक्टर 4 जो कि वार्ड 32 में आता है सड़कों का निर्माण व पार्क की लाइटों व झूलो की व्यवस्था शीघ्र अतिशीघ्र करावे एवं पार्क का विकास भी करने का श्रम करें ।


Share This News