ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20210920 005122 3 क्रिकेट पर सट्टा लगाते गिरफ्तार, मोबाइल और लाखों का हिसाब किताब जब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर जिले की नयाशहर व डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए एक बुक्की को गिरफ्तार किया है । मौके से पुलिस ने एलईडी , चार मोबाइल बरामद कर सट्टे का लाखों रुपए का हिसाब – किताब लिखे रजिस्टर को जब्त किया । पुलिस के अनुसार , मंगलवार रात मुक्ताप्रसाद नगर 8/536 निवासी आशीष अग्रवाल पुत्र महादेव प्रसाद उम्र 40 वर्ष आईपीएल मैच किंग्स इलेवन पंजाब वर्सेज राजस्थान रॉयल्स के मध्य चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहा था । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । जिसके कब्जे से एक एलईडी , चार मोबाइल फोन व लाखों रुपए का हिसाब – किताब का रजिस्टर बरामद किया । पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष अग्रवाल द्वारा ली गई ऑनलाइन क्रिकेट बुकी लाईनों के संबंध में अनुसंधान जारी है । कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक देवेन्द्र , पवन कुमार , डीएसटी टीम से हैड कांस्टेबल कानदार , दीपक यादव , अब्दुल सत्तार , कांस्टेबल वासुदेव , लखविन्द्र , नयाशहर थाने के कांस्टेबल रामकिशन , मनोज , रामस्वरुप शामिल थे ।


Share This News