IMG 20210921 121829 5 Bikaner : कैफ़े में तोड़फोड़ कर गल्ले से रुपये निकाले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक कैफे में घुसकर तोडफ़ोड़ कर गल्ले से हजारों रूपए निकाल ले गए। इस आशय को लेकर अलराम खान ने जेएनवीसी थाने में सिंकदर खान व 7-8 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना वल्लभ गार्डन रोड पर स्थित कैफे में कल रात को करीब साढ़े आठ बजे की है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसकी दुकान में घुसे और गाली गलौच करने लगे। जब प्रार्थी ने मना करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कैफे में तोडफ़ोड़ करनी शुरू कर दी है। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के गल्ले से करीब 8 हजार रूपए निकालकर भी ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News