ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20210920 005122 1 विवाहिता ने पति और जेठ पर लगाये संगीन आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। एक महिला ने अपने पति और परिजनों पर संगीन आरोप लगाए हैं। माहिला द्वारा दर्ज मामले के अनुसार मेरे पति व जेठ अवैध हथियारों की तस्करी है। इ तना ही नहीं अवैध रूप से गांजा भी बेचते है। इस आशय को लेकर एक पीडि़ता लूनकरणसर थाने पहुंची और अपना दुखड़ा सुनाया। पीडि़ता ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उसके पीहर से भी लाखों रूपए दहेज रूपी मांगे, जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो उसे घर से बेघर कर दिया। पीडि़ता की रिपोर्ट से पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रार्थिया ने लूणकरणसर थाने में ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने दीपक राव,मदन पंवार,शारदा,सुनिल,कांता,विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई। जिसके बाद आरोपी कुछ समय तक तो ठीक ढग़ से बर्ताव करते रहे। लेकिन करीब 6 माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रार्थिया के साथ मारपीट करते हुए दहेज के रूप में दो लाख रूपए लाने की मांग की। प्रार्थिया ने ससुराल पक्ष वालों को कहा कि मेरे पिता की इतनी हैसियत नहंी लेकिन फिर भी ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। इस स बंध में प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी उसे लगातार इसी तरीके से परेशान करते रहते थें और बाद में मारपीट कर वहां से निकाल दिया। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि &0 अप्रैल 2021 को उसके भाई की शादी हुई तो ससुराल पक्ष के लोग आए तो पंचायती भी की। लेकिन ससुराल पक्ष वालों को जैसे-तैसे मनाकर उनके साथ प्रार्थिया को भेजा। आरोपियों ने अपनी हठधर्मिता फिर भी नहीं छोड़ी और प्रार्थिया के साथ मारपीट की। जिसके बाद प्रार्थिया वहां से आ गयी। प्रार्थिया ने बताया कि उसके पति और जेठ हथियारों की तस्करी करते है और अवैध रूप से गांजा भी बेचते है। कई मर्तबा आरोपियों ने उसे चाकू और हथियार दिखाकर डराया ओर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News