ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 99 मंत्रालयिक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, मशाल जुलूस भी निकालेंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा अब आंदोलन तेज़ किया जाएगा।संघर्ष समिति के आन्दोलन के आगामी चरण में 22 जुलाई से 26 जुलाई तक राज्य के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी काली पटटी बांधकर विरोध करेंगे व मध्यान्ह पश्चात् आधे दिवस का कार्य बहिष्कार करते हुए 22 जुलाई को जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा व 26 जुलाई को रात्रि में मशाल जुलुस निकाला जायेगा। पिछले दिनों समिति की बैठक में लिए गये निर्णय के तहत संघर्ष समिति के सुचारू संचालन हेतु उच्च स्तरीय संयोजक मण्डल बनाया गया जिसमें गजेन्द्रसिंह राठौड़, गिरीजाशंकर आचार्य, शम्भूसिंह राठौड़, महेन्द्रसिंह धायल, पुनमचन्द व्यास, सुरेश धाबाई एवं गिरीराज चैधरी को शामिल किया गया व संघर्ष समिति के शेष सदस्य प्रान्तीय सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। संघर्ष समिति के संयोजक मण्डल सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता शम्भूसिंह राठौड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उक्त बैठक में लिए गये निर्णयों के क्रम में संघर्ष समिति के सदस्यों का राज्यव्यापी दौरा निर्धरित किया गया जिसमें जयपुर एवं भरतपुर मण्डल में गजेन्द्रसिंह राठौड़ एवं गिरीराज चौधरी, उदयपुर मण्डल में छोटेलाल मीणा एवं अशोक भण्डारी, जोधपुर मण्डल में पूनमचन्द व्यास, महेन्द्रसिंह धायल एवं अल्लानूर, अजमेर मण्डल में शम्भूसिंह राठौड, आलमगीर शेख एवं मनोज वर्मा, बीकानेर मण्डल में महेन्द्रसिंह धायल, गिरीजाशंकर आचार्य एवं केवलराम चौधरी, कोटा मण्डल में कमलनारायण आचार्य एवं शेरसिंह चौधरी को लगाया जाकर मण्डलों में कर्मचारियों में जागृति लाने संघर्ष समिति के कार्यक्रमों को अवगति देने के साथ-साथ जिलों में जिला संयोजक भी नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया है। बैठक में लिए गये निर्णयानुसार राजस्थान राज्य कर्मचारी संघर्ष समिति का मुख्यालय का पता राज्य केन्द्रिय मुद्रणालय जयपुर रहेगा। संघर्ष समिति के आन्दोलन के आगामी चरण में 22 जुलाई से 26 जुलाई तक राज्य के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी काली पटटी बांधकर विरोध करेंगे व मध्यान्ह पश्चात् आधे दिवस का कार्य बहिष्कार करते हुए 22 जुलाई को जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा व 26 जुलाई को रात्रि में मशाल जुलुस निकाला जायेगा।
शम्भूसिंह राठौड़)


Share This News