ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 101 राजस्थान में 11 मामलों में कप्पा वैरिएंट की पुष्टि, खलबली मची Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। राजस्थान में अब राजस्थान के 11 मामलों में कप्पा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इससे चिकित्सा महकमे में खलबली मच गई। विशेषज्ञों के अनुसार डेल्टा वैरिएंट और डेल्टा प्लस की तुलना में कप्पा वैरिएंट काफी हल्का और यहां तक कि कोविड एसिंप्टोमेटिक की तरह होता है। लेकिन अब लगातार वैरिएंट केस मिलने के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड में है।
11 मरीजों में से 4-4 अलवर और जयपुर, 2 बाड़मेर और 1 भीलवाड़ा से है। सैंपल में से 9 की रिपोर्ट दिल्ली स्थित आइजीआइबी लेब और 2 की एसएमएस स्थित जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन से प्राप्त हुई है।
ये होते हैं लक्षण: कप्पा वैरिएंट में भी संक्रमितों में खांसी, बुखार, दस्त, स्वाद चला जाना, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। हालांकि, यह अलक्षणीय (म्यूटेंट्स) भी हो सकते हैं। इसके लिए मामूली लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लें। कप्पा कुछ हल्का वैरिएंट – चिकित्सा मंत्री: चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के अनुसार कप्पा डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले कप्पा मध्यम तरीके का है। हमें घबराने की बजाय अलर्ट रहना है। अनलॉक के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क का उपयोग करते रहना है। शर्मा ने आमजन से अभी भी पूर्ण अनुशासन के साथ कोरोना अनुकूल व्यवहार अपनाने की आवश्यकता जताई। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सुधीर भंडारी ने कहा कि कप्पा वैरिएंट एसिंपटोमेटिक की तरह होता है। यह मामूली वैरिएंट है और डेल्टा व डेल्टा प्लस की तुलना में काफी हल्का है। लेकिन हमें अलर्ट रहना चाहिए।
मामूली बदलाव से भी बनते हैं वैरिएंट: एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर मेडिसिन डॉ.रमन शर्मा के अनुसार कोविड वायरस में मामूली बदलाव आते रहते हैं। कप्पा वैरिएंट उसी तरह का है। घबराएं नहीं, बस सजग रहें।


Share This News