ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 50 राजस्थान में स्कूलों को 15 जुलाई से खोलने की तैयारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। राजस्थान में अब 15 जुलाई से स्कूलों को खोला जा सकता है। शिक्षा विभाग पहले 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने की योजना पर काम कर रहा है। इस बारे में अंतिम तिथि को लेकर आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जा सकता है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के अनुसार स्कूलों मे विद्यार्थियों को बुलाने पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ बाचतीच कर इस पर निर्णय लिया जाएगा। बच्चों का स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।  माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी के मुताबिक अगर राज्य सरकार स्कूल खोलने का निर्देश देती है तो पहले केवल 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को ही बुलाया जाएगा। बच्चों को अभिभावकों की सहमति के बाद ही स्कूल आने की इजाजत होगी। एक बार में 50 फीसदी छात्र ही बुलाए जाएंगे। बच्चे पानी की बोतल घर से लाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। उनके लिए साबुन व हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। आज होने वाली बैठक में कुछ और निर्णय किये जायेंगे।


Share This News