FB IMG 16005137564959455 पर्यटन को 300 करोड़ रुपए का बूस्टर डोज मिलेगा! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। अब फिर से पधारो म्हारे देश का राग सुनाई देगा। पर्यटन महकमे के लिए सफेद हाथी बन चुकी 47 होटल, मोटल व यात्रिका के दिन बदलेंगे। इसके साथ पर्यटन को 300 करोड़ का बूस्टर डोज मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार बंद होने वाली 33 इकाईयों को अब पर्यटन विभाग ने लीज पर देने की तैयारी कर ली है। पर्यटन राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा इस संबंध में विभाग के अधिकारियों की दो बैठक भी ले चुके हैं। सभी जिलों में पर्यटन विभाग की सम्पतियों की कुण्डली बनाने का काम भी शुरू हो गया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले कुछ महीनों में कई वर्ष से बंद पड़ी इन होटल, मोटल व यात्रिका में भी अब पधारों म्हारे देश की धुन सुनाई देगी। संपतियों की लीज राशि में पारदर्शिता रखने के लिए सभी जिलों में संबंधित जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। कोरोनाकाल की वजह से बेहद कठिन दौर से गुजरने वाले पर्यटन सेक्टर को 300 करोड़ रुपए से बूस्टर डोज भी मिलेगा। विभाग की ओर से लगभग 300 करोड़ रुपए विभाग की इकाईयों के संस्थागत ढ़ांचे को मजबूत करने सहित अन्य कार्यो पर खर्च होंगे। इसके अलावा 200 करोड़ रुपए की लागत से राजस्थान के पर्यटक स्थलों की ब्रॉडिंग की जाएगी, जिससे राजस्थान आने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा किया जा सके। हालांकि विभाग की ओर से 16 होटलों का संचालन सीधे अपने हाथ में रखा जाएगा। जानकारी में रहे कि विश्व कोरोना का सर्वाधिक असर पर्यटन कारोबार पर हुआ है।


Share This News