IMG 20210414 215415 4 मुख्यमंत्री गहलोत ने बीकानेर को दी यह सौगात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 7 जिलों के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ट्रोमा सेंटर खोलने की मंजूरी दी है, जिसमे बीकानेर के कोलायत का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है । इससे ग्रामीण क्षेत्र में तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी । वंही कोलायत जिले की ऐसी पहली तहसील होगी जंहा पर ट्रोमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध होगी ।
गहलोत ने नागौर जिले के कुचामन सिटी, झुन्झुनूं के उदयपुरवाटी, भरतपुर के हलैना, धौलपुर के मनिया, बीकानेर के कोलायत, बारां के अंता तथा बाड़मेर के चैहटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रोमा सेंटर खोलने की यह स्वीकृति दी है। इनमें से उदयपुरवाटी, हलैना, मनिया तथा अंता के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ट्रोमा सेंटर खोलने के लिए गहलोत ने नियमों में शिथिलता भी दी है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट में ये ट्रोमा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की थी । इस मंजूरी से दुर्घटना या अन्य आपातकालीन स्थितियों में घायलों को इन चिकित्सा केंद्रों पर ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी। 


Share This News