ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 186 गाइडलाइन: छूट का दायरा बढ़ा, विवाह में अब इतने होंगे शामिल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। आज राजस्थान सरकार ने त्रिस्तरीय जन अनुशासन 3.0 की गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन सोमवार से लागू होगी। इस बार गाइडलाइन में राहत अधिक दी गई है। छूटों को वैक्सीनेशन से जोड़ा गया है। राजकीय कार्यालयों, दुकानों, कटलों, मॉल आदि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए शाम 4 से 7 बजे तक की सशर्त अतिरिक्त छूट दी गई है। यह छूट उन्हीं प्रतिष्ठानों को मिलेगी जिनका 60 प्रतिशत स्टाफ वैक्सीन की पहली डोज ले चुका होगा
क्लबों में इनडोर गेम हेतु भी वैक्सीनेशन पूर्ण होना अनिवार्य होगा। निजी वाहनों, सिटी व मिनी बसों को रात आठ बजे तक आवागमन की छूट मिल गई है। धार्मिक स्थलों को सुबह 5 से शाम चार बजे तक खोला जा सकेगा। हर रोज रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। वहीं वीकेंड कर्फ्यू शनिवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा। सार्वजनिक उद्यानों में सुबह 5 बजे से सुबह 8 बजे तक भ्रमण की अनुमति रहेगी। वहीं वैक्सीनेट हो चुके लोग शाम 4 बजे से 7 बजे तक भी अनुमत होंगे। 40 कमरों अथवा 10 हजार वर्ग फीट में बने होटलों को व्यापारिक आयोजनों की अनुमति होगी। 
वहीं 1 जून से वैवाहिक आयोजनों में छूट बढ़ाई गई है। वैवाहिक आयोजन में चालीस लोग इकट्ठा हो सकेंगे। 40 में से 25 आयोजनकर्ता के परिवार के सदस्य व मेहमान होंगे। वहीं 10 बैंड बाजा वाले व पांच अन्य होंगे। विवाह हेतु मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल व हॉटल आदि बुक किए जा सकेंगे।

3612857Screenshot 2021 06 26 21 47 11 200 com.google.android.apps.docs गाइडलाइन: छूट का दायरा बढ़ा, विवाह में अब इतने होंगे शामिल Rajasthan News Portal राजस्थान
1630534Screenshot 2021 06 26 21 47 07 078 com.google.android.apps.docs गाइडलाइन: छूट का दायरा बढ़ा, विवाह में अब इतने होंगे शामिल Rajasthan News Portal राजस्थान
8660143Screenshot 2021 06 26 21 46 59 745 com.google.android.apps.docs गाइडलाइन: छूट का दायरा बढ़ा, विवाह में अब इतने होंगे शामिल Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News