ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20210525 WA0179 ऊर्जा मंत्री ने कोरोना जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post बीकानेर,। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला ने मुक्ति संस्थान द्वारा प्रकाशित करवाए गए कोरोना जागरूकता पोस्टर का मंगलवार को विमोचन किया। ब्रह्म बगीची परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कल्ला ने कहा कि प्रभावी कोविड प्रबन्धन के लिए राज्य सरकार पूर्णतः संकल्पबद्ध है। इससे बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को भी सतर्क रहना होगा। सभी ‘दो गज दूरी, मास्क है जरूरी’ का ध्यान रखें। कोरोना गाईडलाईन की पूरी तरह से पालना करके ही संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत प्रदेश में कोरोना की स्थिति से सम्बन्धित समीक्षा नियमित करते हैं।
डॉ. कल्ला ने कहा कि सरकार द्वारा लागू जन अनुशासन पखवाड़ा और लाॅकडाउन आदि के फलस्वरूप कोरोना के नए और एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। सरकार द्वारा 8 जून तक त्रिस्तरीय जन अनुशासन लॉक डाउन लागू किया गया है। प्रत्येक व्यक्ति इस गाइडलाइन को माने और बेवजह घरों से बाहर ना निकलें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति वैक्सीनेशन करवाएं। यह कोरोना के विरूद्ध सुरक्षा चक्र है। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीकरण की भी अपील की।
डाॅ. कल्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान पीबीएम अस्पताल के सुदृढ़ीकरण का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आज पीबीएम में 750 बैड आॅक्सीजन युक्त हैं। इसी क्रम में 400 नए ऑक्सीजन युक्त बैड शीघ्र तैयार किए जाएंगे। सैटेलाइट अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बनाया जा रहा है। इसके लिए विधायक कोष से 45.32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कोरोना काल में गरीब और असहाय लोगों के लिए खाद्य सामग्री हेतु 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। युवाओं के टीकाकरण के लिए तीन करोड़ रुपये दिए गए। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी भी सराहनीय है। मुक्ति संस्थान द्वारा जागरुकता से संबंधित गतिविधियां सतत रूप से आयोजित की जाती रही हैं।
मुक्ति संस्थान के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष ने कहा कि संस्था सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करती रही है। कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों में भी संस्था द्वारा जागरुकता की मुहिम जन-जन तक पहुँचाने के प्रयास हो रहे हैं।
सचिव राजेन्द्र जोशी ने कहा कि मुक्ति संस्थान द्वारा कोरोना काल में ऑनलाइन माध्यमों से जागरुकता की गतिविधियां संचालित की गई। बीकानेर स्थापना दिवस पर शहर के विकास के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों तथा समाज के प्रबुद्ध जनों का साझा संवाद किया गया। कोरोना जागरुकता के मद्देनजर पूर्व में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। समन्वयक रवि पारीक ने आभार जताया। इस दौरान बृज गोपाल जोशी, मार्कण्डेय पुरोहित आदि मौजूद रहे।

राजीव यूथ क्लब की निःशुल्क टैंकर सेवा प्रारम्भ
बीकानेर. जलदाय मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने राजीव यूथ क्लब द्वारा जरूरतमंद लोगों तक पेयजल पहुंचाने की निशुल्क टैंकर सेवा का मंगलवार को शुभारंभ किया।
इस अवसर पर डाॅ. कल्ला ने कहा कि नहरबंदी के दौरान उपलब्ध पेयजल का न्यायसंगत वितरण किया जा रहा है। पेयजल की उपलब्धता को लेकर शहरवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसके मद्देनजर विभागीय मशीनरी को पूर्ण मुस्तैद किया गया है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी पिछले छह दिनों से बीकानेर में रहकर इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए आमजन से इसके बारे में फीडबैक लिया जा रहा है तथा इसके अनुसार टैंकर आदि के माध्यम से पेयजल परिवहन करते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नियंत्रण कक्ष को राउंड दा क्लाॅक अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के साथ-साथ राजीव यूथ क्लब जैसी संस्थाएं भी इस कार्य के लिए आगे आई हैं। यह अच्छी शुरूआत है। दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक इसका लाभ पहुंचे, ऐसे प्रयास हों। उन्होंने आमजन से पेयजल का मितव्यतता से उपयोग करने की अपील की।
राजीव यूथ क्लब अध्यक्ष अनिल कल्ला ने कहा कि मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला की प्रेरणा से क्लब द्वारा आमजन की सेवा के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में निशुल्क टैंकर सेवा प्रारंभ की है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान राजीव यूथ क्लब द्वारा पूर्व में राशन किट वितरित की गई। कोविड टीकाकरण के विशेष शिविर लगाए गए। उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों के विभिन्न कार्य सम्पादन के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
इस दौरान राजकुमार किराडू, सुरेश व्यास आदि मौजूद रहे।

IMG 20210525 WA0182 ऊर्जा मंत्री ने कोरोना जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

युवाओं के वैक्सीनेशन के लिए डाॅ. कल्ला को सौंपा चैक
बीकानेर,गोरधन दास मोहता चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 18 से 45 आयु वर्ग के युवाओं के टीकाकरण के लिए 25 हजार रूपये का चैक ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला को मंगलवार को सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज परिसर में सौंपा गया।
इस दौरान डाॅ. कल्ला ने कहा कि सरकार की मंशा है कि टीकाकरण से कोई भी वंचित नहीं रहे। इसके मद्देनजर सरकार द्वारा युवाओं के निःशुल्क टीकाकरण के लिए 3 हजार करोड़ रूपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है। सरकार के इस कार्य में सहयोग के लिए अनेक संस्थाएं आगे आ रही हैं। यह राशि 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं के टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा खुलवाए गए वैक्सीनेशन डेडिकेटेड बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी।
इस अवसर पर गोरधन दास मोहता चेरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्था योगेश पुरोहित, विनोद जोशी, गिरीराज खेरीवाल, गौरीशंकर जाजड़ा, किशनलाल गेदर आदि मौजूद रहे।

IMG 20210525 WA0206 ऊर्जा मंत्री ने कोरोना जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News