ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20210525 141557 जरूरी सूचना, देवेंद्र सेवग लापता, घर वाले परेशान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर शहर से एक व्यक्ति लापता है। बारह गुवाड़ चौक के मूंधड़ा भवन के समीप रहने वाला देवेंद्र सेवग पुत्र चंद्र कुमार सेवग 24 मई को सुबह 11 बजे घर से निकला था। परिजन परेशान है। घरवालों ने सोचा वह दुकान गया है, रात साढ़े आठ बजे तक नहीं लौटा तो चिंता सताने लगी। इस बारे में नयाशहर पुलिस को सूचना दी तो कंट्रोल रूम को सूचना प्रेषित कर दी गई। उसे ढूंढ़ने के विशेष प्रयास नहीं किए गए। गुमशुदा के चाचा भगवान दास के अनुसार आज 24 घंटे पूर्ण होने पर गुमशुदगी दर्ज की गई। परिजन सीसीटीवी फुटेज देखने कल्ला पेट्रोल पंप भी गए। मिली जानकारी के अनुसार लापता देवेंद्र रानी बाज़ार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करता है। अब जानकारी मिली है कि वह पिछले चार पांच दिनों से स्टोर पहुंच ही नहीं रहा था, जबकि घर से निकल रहा था। वह घर से पैदल ही निकला था। पिछले दो माह से मोबाइल भी रख नहीं रहा था। उसका कद करीब 5 फीट है। देवेंद्र के लापता होने से परिजन भी परेशान है। उसके दो बच्चे भी हैं। हम अपील करते हैं कि अगर आपको देवेंद्र कहीं दिखे तो पुलिस अथवा परिजनों को सूचित करें। परिजनों को आप 7737786170 अथवा 9314973771 पर सूचना दें। आपकी मदद से एक परिवार की खुशियां लौट सकती है।


Share This News