ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210411 213439 विप्र फाउंडेशन : दो दिवसीय शिविर में 5800 से अधिक आवेदन मिले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष मेगा शिविर लगाया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता शिविर प्रभारी सुखदेव व्यास ने बताया रविवार को दूसरे दिन भी विप्र फाउंडेशन बीकानेर इकाई के बैनर तले सुरदासाणी बगेची में लगाया गया जिसमें सुबह 12 बजे से सांय 5 बजे तक चले शिविर में दूसरे दिन भी ईडब्ल्यूएस के 5000 व मूल निवास प्रमाण पत्र हेतु 800 से अधिक आवेदन आए । दोनो प्रमाण पत्रों सैकड़ो आवेदनों की ऑनलाइन फीड भी किए गए। जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास के मुताबिक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के निर्देशों की पालना करते हुए शिविर लगाया गया सभी युवाओं के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें कम्प्लीट किया पहले दिन सर्वजातीय समाज के आवेदकों में रुझान को देखते हुए दूसरे दिन शिविर अनवरत जारी रहा जिसमे दो दिवसीय शिविर में 5800/- से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनकी ऑनलाइन फीडिंग का काम जारी है प्रोसेसिंग समय के बाद प्रशासन की स्वीकृति से प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे।दूसरे दिन शिविर का विधिवत शुभारंभ भगवान परशुराम जिनके तैलचित्र के समक्ष कर्मचारी नेता शंकर पुरोहित,प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र सारस्वत,प्रदेश सचिव कैलाश आचार्य जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास,प्रदेश कोषाध्यक्ष धनसुख सारस्वत, महिला अध्यक्ष सुनीता पारीक महामंत्री अनुराधा आचार्य,कार्यलय प्रभारी रमेशचन्द्र उपाध्याय, मुकेश सारस्वत ने माल्यापर्ण व दिप प्रवजन कर किया गया। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत मुक़सा ने बताया कि शिविर में बीकानेर नगर निगम पार्षद सुधा आचार्य,पार्षद दुर्गादास छगाणी व दुलीचंद शर्मा सहित एडवोकेट दीपा खत्री,राजपत्रित अधिकारी श्री निवास थानवी,विनोद व्यास,उमेश हर्ष,विनीत पुरोहित, धीरज पुरोहित,एडवोकेट श्यामसुंदर व्यास,देवेंद्र सारस्वत,विवेक व्यास ने समाजहित मे अपनी सेवाएं देते हुए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र को ऑनलाइन फीडिंग करते नजर आए !!

युवा प्रकोष्ठ शहर महामंत्री जितेंद्र भादाणी,हेमन्त शर्मा व युवा अध्यक्ष विजय पाईवाल ने बताया की विफा के नारायण दास किराडू,वीरेंद्र सिंह राजपुरोहित,महामंत्री नारायण पारीक,योगेश बिस्सा,मनोज पारीक छोटूलाल चुरा,कमलकिशोर व्यास,मयंक जोशी,प्रियांशु जोशी आईटी प्रमुख नरेश शाकद्वीपीय, हेमन्त सेवग,भेरूरत्न सारस्वत,जीएस सारस्वत गोविंद सारस्वत ने शिविर के सफल संचालन में अपनी अहम भूमिका निभाई।युवा प्रदेश सचिव अरुण कल्ला ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता जसराज सिंवर,लोकेश माहर,गोरव स्वामी,महेश ओझा,वसुनन्दन पुरोहित,किशन जोशी,गोपाल आचार्य सुशील ओझा धनंजय सारस्वत आदि ने भी ने भी सर्वजातीय बन्धुओ के फार्म कम्प्लीट करवाने में अविस्मरणीय योगदान दिया ।महिला प्रकोष्ठ की लक्ष्मी कश्यप,मीडिया प्रभारी नीतू आचार्य,मधु शर्मा,गामिनी जोशी,योगिता आचार्य सहित प्रमुख महिला कार्यकर्ताओ ने शिविर में पधारी मातृशक्ति व छात्राओं के सहयोग में सक्रियता दिखाई !!

युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिन आवेदनों को जमा किए गए है उन फार्मो की व्यवस्थित छटनी के बाद व्यक्तिगत दूरभाष पर सम्पर्क कर सभी के फार्म कम्प्लीट करने हेतु पूरी विफा टीम कार्यरत है इसलिए आवेदक अपने आवेदन को लेकर निश्चिन्त रहे प्रशासन की स्वीकृति के बाद प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे।


Share This News