ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20210411 215236 भारतीय मजदूर संघ राजस्थान का अधिवेशन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar posts। भारतीय मजदूर संघ राजस्थान का दो दिवसीय 24 वां त्रैवार्षिक प्रदेश अधिवेशन जयपुर में संपन्न हुआ। उदघाटन सत्र में कल 10 अप्रेल को उद्घाटनकर्ता के रूप में विरजेश उपाध्याय, पूर्व अखिल भारतीय महामंत्री व अ. भा. कार्यसमिति सदस्य, मुख्य अतिथि सतीश पुनिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, मुख्य वक्ता निम्बाराम, क्षेत्र प्रचारक, रा.स्व.संघ, विशिष्ट अतिथि श्री एस.के.पांडे, अ. भा. मंत्री भामसं, राजबिहारी शर्मा, भामसंघ क्षेत्रीय संगठन मंत्री तथा स्वागताध्यक्ष के रूप में श्री रामलाल शर्मा, चौमु विधायक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी वक्ताओं ने भामसं की रीति नीति व देश के नम्बर एक श्रम संगठन बनने के सफर पर प्रकाश डाला और भविष्य के लिये भामसं को सर्वव्यापी बनाने के तौर तरीकों बतायें। कोरोना काल मे भामसं के सामाजिक कार्यो की सभी वक्ताओं ने प्रशंसा की।विरजेश उपाध्यय ने बताया कि भामसं को मजदूर संघ से अब सामाजिक आंदोलन बनना है और हर मजदूर में राष्ट्रीयता की भावना का विकास करना हैं।प्रस्ताव सत्र में श्रमिकों की दशा दिशा पर चिंतन व मंथन हुआ और कुछ प्रस्ताव पारित कर सरकार को भिजवाने का निर्णय हुआ। जिसमें विद्युत व रोडवेज अंधाधुंध निजीकरण पर रोक, प्रवासी मजदूरों का पंजीयन व उनको समुचित राहत, स्कीम वर्कर को श्रमिक घोषित किया जावें व श्रम विभाग में खाली पदों को भर कर संगठन को श्रम समितियों में उचित प्रतिनिधित्व दिया जावे प्रमुख है।
आज दिनांक 11 अप्रेल को सुबह महिला सत्र हुआ जिसका संचालन व आयोजन महिलाओं ने किया। जिसमें महिला सशक्तिकरण व भामसं में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी पर विचार विमर्श हुआ।अधिवेशन के अंत मे आगामी तीन वर्ष के लिये नई कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें राजेन्द्र सिंह डाबी को प्रदेशाध्यक्ष, रेखा शर्मा, मधुसूदन जोशी, राधेश्याम, हजारी लाल मीणा, पुखराज विश्नोई, सत्यनारायण शर्मा सहित छह उपाध्यक्ष, हरी मोहन शर्मा को प्रदेश महामंत्री, हनुमान राव बीकानेर को प्रदेश सयुंक्त महामंत्री, मक्खन लाल कांडा को कोषाध्यक्ष तथा कुशलाराम, जितेंद्र शर्मा, लखन सिंह गुर्जर, यतेंद्र कुमार, विजय सिंह बाघेला, राधा शर्मा सहित छह को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया। आरएसएमएम कर्मचारी संघ के प्रमोद कुन्द्रा को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है। रेल्वे में कार्यरत बीकानेर के हनुमान राव को संयुक्त प्रदेश महामंत्री का नवीन दायित्व मिलने पर बीकानेर के श्रमिक कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण बन गया। बीकानेर के जिलाध्यक्ष शिव कुमार व्यास, जिला मंत्री प्रमोद सिंह, भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत, राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश ओझा ने प्रसन्नता जताई ।


पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य वार्ड संख्या दो ने ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला बीकानेर पश्चिम से विधायक से वार्ता कर मुरलीधर व्यास नगर वार्ड संख्या 2 की समस्त अव्यवस्थाओं से अवगत करवाया। सुधा आचार्य ने उन्हें बताया कि यहां पर सीवरेज की समस्या सबसे बड़ी समस्या है जिसका समाधान शीघ्रातिशीघ्र कर वार्ड संख्या दो के निवासियों को गंदगी से मुक्ति दिलवाई जावे। मुरलीधर व्यास नगर में उप स्वास्थ्य केंद्र भी है वर्तमान में जनसंख्या के घनत्व को देखते हुए वहां पर कक्षों की नितांत कमी है अतः वहां विधायक कोटे से दो कक्षो का निर्माण करवाया जावे और शेष स्थान पर छप्पर लगवाने की भी व्यवस्था की जावे ध्यातव्य है कि वर्तमान में कोविड-19 के शिविर भी वहां पर लगते हैं और संपूर्ण मुरलीधर व्यास नगर वार्ड संख्या 2 के साथ-साथ आसपास के वार्डों के निवासी पर प्रथम दृष्टया स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए मुरलीधर व्यास नगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में ही आते हैं उनके लिए बैठने की समुचित व्यवस्था भी होने नितांत आवश्यक है।

IMG 20210411 WA0211 भारतीय मजदूर संघ राजस्थान का अधिवेशन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News