ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20210306 WA0193 जिला कलक्टर देर रात पहुंचे जिला चिकित्सालय, सोनोग्राफी और एक्स रे जांच मिली बदहाल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, बीकानेर। जिला कलेक्टर नमित मेहता शनिवार देर रात राजकीय एसडीएम जिला चिकित्सालय पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्हें एक चिकित्सक और दो नर्सिंग कर्मी मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि जिला अस्पताल में रात की शिफ्ट में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर लगाए जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुकुमार कश्यप को अस्पताल में नियुक्त डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की संख्या तथा ड्यूटी समय की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ड्यूटी के बावजूद यदि कोई अनुपस्थित रहा हो तो उसकी सूचना दी जाए तथा इनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह ही मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल और अस्पताल अधीक्षक के साथ रविवार सुबह समूची व्यवस्था का रिव्यू किया जाएगी। निरीक्षण के दौरान रात के समय सोनोगग्राफी और एक्सरे की सेवाएं भी नहीं होना पाया गया। इस पर भी उन्होंने नाराजगी जताई तथा कहा कि अस्पताल की सभी सुविधाएं चाक चौबंद रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। आगे भी अस्पताल की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले रोगियों की संख्या तथा दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जाना। साथ ही कोरोना वेक्सीनेशन की जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त्त जिला कलक्टर प्रशासन बलदेव राजेम धोजक साथ रहे।


Share This News