ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 29 दिल्ली जायेंगी विप्र महिला पदाधिकारी,<br>श्रीअभ्युदय उत्सव 8 मार्च को दिल्ली में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़ बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर दिल्ली स्थित आध्यात्म साधना केन्द्र छत्तरपुर में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा श्री अभ्युदय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी राजस्थान महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री संगठन आशा पारीक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित श्री अभ्युदय उत्सव में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी समाजसेविका डाॅ. मल्लिका नड्डा मुख्य अतिथि होंगी वहीं सुप्रीम कोर्ट की पुर्व न्यायधीश ज्ञान सुधा मिश्रा विशिष्ट अतिथि होंगी। मुख्य वक्ता लोकसभा सांसद रीता बहुगुणा जोशी, राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, लोकसभा सांसद रीति पाठक तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुनिता पारीक तथा देहात जिलाध्यक्ष सीमा मिश्रा ने बताया कि बीकानेर जिले से महिला पदाधिकारी विप्र महिला समागम श्री अभ्युदय उत्सव में भाग लेने ट्रेन से रविवार रात्रि को बीकानेर से रवाना होंगी। विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. मीना आसोपा ने बताया कि सृष्टि सृजन के मूल में नारीशक्ति ही है जो दीप्ति, कीर्ति, समृद्धि, महिमा, गरिमा, तेजस्वनी और श्रीस्वरुपा है। इन्हीं श्री की प्रतिभा, कला एवं संस्कार संवृद्धित हो तथा स्वावलम्बी बने। इन सभी विषयों को समाहित करते हुए नारीशक्ति को नई दिशा मिले इसी निमित्त यह राष्ट्रीय आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आयोजन में महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष मीना आचार्य, शहर जिला महामंत्री अनुराधा आचार्य, सीमा पारीक, सरला राजपुरोहित, नीतु आचार्य, लक्ष्मी कश्यप, मधु शर्मा, विजयलक्ष्मी पुरोहित सहित बड़ी संख्या में दिल्ली जा रही है।
समारोह में राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा, राष्ट्रीय सचिव दीपक पारीक, प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित, पार्षद सुधा आचार्य, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कैलाश पारीक, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश ओझा, देहात जिलाध्यक्ष शिवरतन शर्मा तथा भगवानदेव सारस्वत भी शिरकत करेंगें।


Share This News