ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20210207 WA0128 उत्तराखंड में भारी तबाही! Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

चमोली। एक बार फिर उत्‍तराखंड में भारी तबाही हुई है। उत्तराखंड के चमोली में नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत कोर जोन में स्थित ग्लेशियर टूटने से तबाही मच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैनी गांव के पास ऋषि गंगा तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया है, जिससे नुकसान हो गया है। ग्लेशियर टूटने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कम से कम 300 लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है। इसमें कई मजदूरों भी शामिल हैं। अनेक मकान पलक झपकते ही बह गए। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। एसडीआरएफ भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। प्रशासन ने हरिद्वार तक हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सीएम त्रिवेंद्र रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचेंगे। हालांकि पानी का लेवल सामान्य हो रहा है।


Share This News