ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 104 सावधान ! रविवार को कट सकता है चालान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

तंबाकू निषेध दिवस पर कोटपा एक्ट के तहत उल्लंघनकर्ताओं पर होगी चालानिंग

Tp न्यूज़, बीकानेर। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों, नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने वालों तथा संबंधित साइन बोर्ड न लगाने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम दिन को नो टोबैको डे के रूप में मनाते हुए समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को सघन चालानिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। पल्स पोलियो अभियान के साथ साथ क्षेत्र के तंबाकू विक्रेताओं से कोटपा एक्ट के शत-प्रतिशत पालन की समझाइश भी की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों, नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने वालों तथा संबंधित साइन बोर्ड न लगाने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


Share This News