IMG 20210130 WA0328 विधायक सिद्धि कुमारी और आचार्य प्रदेश कार्यसमिति में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर पूर्व की बीजेपी विधायक सिद्धिकुमारी बाईसा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य और पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य प्रदेश कार्यसमिति में।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनिया ने शनिवार को घोषित की सूची। सिद्धि कुमारी के अलावा बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य को एक बार पुनः भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य पूर्व में भी लगातार 15 वर्षों से अधिक अवधि के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में दायित्व निर्वहन कर चुके हैं तथा विभिन्न नगर निकाय चुनाव और संगठन प्रभारी के रूप में भी डॉ. आचार्य ने सफलतापूर्वक संगठनात्मक कार्यों को संपादित किया है । प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नगर निकाय चुनाव प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी दायित्वों के साथ साथ डॉ आचार्य 4 वर्षों से भी अधिक समय के लिए बीकानेर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं ।
सिद्धि कुमारी और सत्य प्रकाश आचार्य के मनोनयन पर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत ,मधुरिमा सिंह, सुषमा बिस्सा, जिला मंत्री अरुण जैन , इंद्रा व्यास, कौशल शर्मा, प्रमिला गौतम सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आभार प्रकट किया है।

FB IMG 16120216966545768 विधायक सिद्धि कुमारी और आचार्य प्रदेश कार्यसमिति में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News