ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20201005 124507 कोरोना : क्या आप गोवा जा रहे हैं?  Rajasthan News Portal पर्यटन, बीकानेर अपडेट
Share This News

पर्यटन

गोवा का नाम लेते ही एक रोमांच का अनुभव होता है। यहां एक अलग ही दुनिया है जहां मौज-मस्ती और खाना-पीना सब चरम पर होता है। विश्व के अनेक देशों के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों के सैलानियों का एक सपना होता है। वह सपना यह है कि गोवा में कुछ दिन बिताएं। गोवा के बारे में यह भी कहा जाता है कि -बीच इन गोवा या गोवा इन बीच। 

    खैर मेरे मित्रों -कोरोना का असर इस विश्व के नामचीन पर्यटन स्थल में भी है। विश्व में पर्यटन धीरे-धीरे खुल रहा है। हम सभी जानते हैं कि गोवा की खूबसूरती जगजाहिर है। भारत आने वाले विदेशी सैलानियों के साथ-साथ देशी सैलानियों का यहां जमावड़ा रहता है। हाल ही में विश्व पर्यटन दिवस था। प्रत्येक साल गोवा में व्यापक स्तर पर इस दिन कार्यक्रम होते हैं, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं था। कोरोना वायरस कहर के चलते यहां भी सन्नाटा पसरा रहा। गोवा के बीच भी सूने रहे। यही हालात यहां की होटलों व रेस्टोरेन्टस में रहा। हालांकि अब धीरे-धीरे स्थितियां सुधर रही है। सैलानियों के लिए गोवा को खोल दिया गया है। हालांकि अभी भी पर्यटकों की संख्या कम ही है। कोरोना का भी डर है। विस्तार से पढ़ें  https://www.tourisminrajasthan.com/?m=1


Share This News