ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 147 राजनीती: कांग्रेस में अटकी नियुक्तियां Rajasthan News Portal देश, बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Tp न्यूज जयपुर। प्रदेश में अब राजनितिक नियुक्तियों की बाट जो रहे लोगों को इंतज़ार करना पड़ेगा। प्रदेश में मंत्री पद और राजनीतिक नियुक्तियों का सपना देख रहे कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ रही है। पहले पंचायत चुनाव की अधिसूचना और फिर पार्टी आलाकमान के विदेश दौरे की वजह से हाल फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का मामला अधर में लटका है। दिसंबर से पहले इन नेताओं के लिए कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कांग्रेस के विधायकों और नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना के चलते रुकी मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीति नीतियों की कवायद दिसंबर से पहले होने की संभावना नहीं है कांग्रेस पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी विदेश में है, ऐसे में उनके लौटने के बाद ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह दिल्ली जाकर उनसे मुलाकात करेंगे. उसके बाद ही कोई संभावना बन सकती है।


Share This News