ताजा खबरे
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 151 ऐतिहासिक लाल किला को लेकर आई यह खबर Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। ऐतिहासिक लाल किला को लेकर आई खबर। दिल्ली स्थित लाल किला बुधवार सुबह से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन तक बंद रहेगा। भारतीय पुरातत्व विभाग ने बताया कि आम लोगों के लिए लाल किला 21 जुलाई से 15 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है। एएसआई ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि 15 अगस्त की तैयारियों के चलते लाल किले को बंद किया गया है।कोरोना महामारी की वजह से पहले ही लाल किला देखने जाने वालों की संख्या कम कर दी गई थी. डीडीएमए के निर्देश बाद दिल्ली के सभी बाजारों में भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन सख्ती से किया जा रहा है. एएसआई ने अपने आदेश में कहा, ‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक ने प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 21 जुलाई की सुबह से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न होने तक लाल किले के अंदर प्रवेश को निषेध करने का निर्देश दिया है.’ इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 12 जुलाई को पत्र लिखकर कोविड महामारी और सुरक्षा कारणों से लाल किला 15 जुलाई से बंद करने का सुझाव दिया था।


Share This News