


Thar पोस्ट, न्यूज। हिंदी सिनेमा में 60 वर्ष से अधिक समय तक काम कर चुके खलनायक प्रेम चोपड़ा की शादी उमा मल्होत्रा से हुई थी, जो कृष्णा राज कपूर की बहन थी। इस लिहाज से प्रेम चोपड़ा और राज कपूर साढू भाई थे। यह सवाल कौन बनेगा करोड़ पति में भी पूछा जा चुका। हालांकि प्रेम चोपड़ा व ऋषि कपूर आपस मे अच्छे मित्र थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। प्रेम चोपड़ा को असल पहचान भी ऋषि कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ से ही मिली। इस फिल्म से प्रेम चोपड़ा का डायलॉग ‘प्रेम नाम है मेरा… प्रेम चोपड़ा’ काफी हिट हो गया था। एक साक्षात्कार में प्रेम चोपड़ा ने ऋषि कपूर संग उनकी अच्छी दोस्ती को याद किया। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों हमेशा साथ होते थे। वो ठीक हो गया था, कैंसर से उसे छुटकारा मिल गया था, लेकिन फिर परेशानी बढ़ गई। वो बहुत अच्छा एक्टर था और काफी अच्छा हंसमुख इंसान था। हम साथ में लड़कियों पर चर्चा करते थे। हमारे बीच कई मजाकियां चीजें होती रहती थीं।
