ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20250614 WA0006 राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत 6 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारम्भ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पी.ए.आई. का 6 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारम्भ।
पंचायत समिति कोलायत सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत पंचायत एडवांसमेन्ट इंडेक्स की 6 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हो चुका है। कार्यक्रम में लाईन डिपार्टमेंट के संबंधित सभी संभागीयों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विकास अधिकारी वीरपाल सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत वार्षिक योजना में सतत विकास के लक्ष्यों का बहुतायत महत्व है और हमारा लक्ष्य यही है कि यह सतत् विकास लक्ष्य जन-जन तक पहुंचे व ग्राम पंचायतो का विकास हो। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारियों ने विभागों को ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण के समय सक्रिय भागीदारी निभाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यकम में मास्टर ट्रेनर के रूप में ब्लॉक समन्वयक मोहित पार्थ किराडू, सहायक विकास अधिकारी रसवंत राय, अर्जुन दान चारण, दलीप सिंह बीका, भवानी सिंह शेखावत, महावीर सिंह, महेंद्र पाल चौधरी व मुल्तान पंवार इत्यादि ने संभागियों को प्रशिक्षण दिया। पॉजिटिव मूव्स इंडिया कंसलटिंग बीकानेर संभाग प्रभारी सुमित जोशी ने निरीक्षण किया व प्रशिक्षण के आयोजन की भूमिका चंदन हर्ष ने निभाई।


Share This News