ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20250527 111143 19 बारिश के लिए अभी इतने दिनों तक करना होगा इंतज़ार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राजस्थान में अभी तेज़ गर्मी व लू का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 20 जून तक मानसून प्रवेश की संभावना जताई है। सिर्फ 12 दिन ही बाकी रह गए है। विभाग के अनुसार मानसून बांसवाड़ा जिले के रास्ते दस्तक दे सकता है। अगर आईएमडी की मानें तो पूरे राजस्थान में मानसून आने में करीब एक माह का वक्त लगेगा। एक माह तक गर्मी का सितम रहेगा। लू का भी नया दौर लौट सकता है। उत्तर-पश्चिमी में बीकानेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में 10 जून तक अधिकतम पारा 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की प्रबल संभावना है। बीकानेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में 10 जून के तक धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।


Share This News