ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20250608 WA0599 भगवान सिंह रोल साहब को श्रद्धांजलि दी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज क्षत्रिय युवक संघ के स्थानीय संघ कार्यालय तिलक नगर स्थित नारायण निकेतन में चतुर्थ संघ प्रमुख स्वर्गीय  भगवान सिंह रोल साहब की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक उम्मेद सिंह सुल्ताना ने दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि सभा में पुष्पांजलि अर्पित की खींव सिंह सुलताना ने भगवान सिंह का जीवन परिचय दिया उनकी सांघिक यात्रा के बारे में उपस्थित सभी समाज बंधुओ को बताते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर उनके जीवन से प्रेरणा लेकर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी ने भगवान सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुवे कहा जिस समर्पण भाव के साथ उन्होंने जीवन पर्यंत समाज की वंदना की हम सभी भी उस भाव को अपने जीवन में उतारे।

खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बताया कि भगवान सिंह न केवल क्षत्रिय समाज अपितु संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरक स्तंभ थे।
जिसमें बीकानेर के समाज बंधु और स्वयंसेवकों ने भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धी कुमारी , खाजुवाला विधायक डॉक्टर विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष शिवलाल  तेजी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित करी। क्षत्रिय युवक संघ के संभाग प्रमुख रेवंत सिंह जाखासर ने सभी से के बताए मार्ग पर चलने का अनुरोध किया और राजेंद्र सिंह आलसर ने कार्यक्रम का संचालन किया।


Share This News