ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20250608 WA0004 1536x865 1 बीकानेर भाजपा नेताओं ने प्रीति कुमारी व रतन कंवर के निधन पर पैतृक गांव जाकर दी श्रद्धांजलि Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भाजपा नेताओं ने आज नागौर के निकट खींवसर गांव में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी स्व प्रीति कुमारी व मेड़ता के निकट टेहला गांव में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत की धर्मपत्नी रतन कंवर के निधन पर उनके पैतृक गांव जाकर निधन पर शोक व्यक्त कर दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी।

शहर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा प्रीति कुमारी और रतन कंवर दोनों सरल, संस्कारी और समाजसेविकाये थीं। उन्होंने परिवार और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का सदैव निष्ठा एवं गरिमा के साथ निर्वहन किया। उनका निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। इस दौरान बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास, महामंत्री मोहन सुराणा, श्यामसुंदर चौधरी, जिला मंत्री व मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने श्रद्धांजलि दी। इससे पहले पहले खींवसर जाकर गजेंद्र सिंह खींवसर को व फिर टेहला जाकर ओंकारसिंह लखावत को ढाढस बंधाया।


Share This News