ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20250527 111143 19 कोरोना से दूसरी मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के पाली जिला में गंभीर हालत में भर्ती एक 52 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना जांच के लिए मरीज के सैंपल लिए गए थे। इस दौरान मरीज की मौत हो गई। रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि मरीज कोरोना संक्रमित था। पाली के बांगड़ अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचएम चौधरी के अनुसार 19 मई को 52 साल के एक व्यक्ति को बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। व्यक्ति का एक सप्ताह तक उपचार चला। इसके बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया था।

उसे जोधपुर में उपचार के बाद परिजन फिर से पाली के बांगड़ अस्पताल ले आए थे। यहां उसका उपचार जारी था। उपचार के दौरान मरीज की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसके बाद मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद संपर्क आए अन्य लोगों की जांच की गई, जिसमें एक नर्सिंगकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस जानकारी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।


Share This News