ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20250609 125422 बाघ का फिर हमला, व्यक्ति को उठा ले गया, तीसरी घटना Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर बाघ ने घात लगाकर व्यक्ति पर हमला किया है। राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में आज सोमवार को बाघ के हमले से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। बाघ एक व्यक्ति को उठा ले गया. उसकी पहचान शेरपुर निवासी राधे के रूप में हुई है. पिछले एक महीने में बाघ के हमले से यह तीसरी मामला है।

एक दिन पहले ही रविवार को बाघ की आवाजाही के चलते वन विभाग ने रणथंभौर किले में आम नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बावजूद यह घटना सामने आई है. हालांकि, वन विभाग की ओर से अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बाघ के हमले के तुरंत बाद वन विभाग के अधिकारी व्यक्ति को बचाने के लिए उसके पीछे दौड़े।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को रणथंभौर टाइगर रिजर्व में स्थित रणथंभौर किले में बाघ की हलचल देखी गई थी. इसके बाद त्रिनेत्र गणेश मार्ग को बंद कर दिया गया है. रणथंभौर स्थित गणेश धाम के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं को रोक दिया गया. दरअसल, रणथंभौर किले में त्रिनेत्र गणेश मंदिर स्थित है, बाघ की हलचल जारी है. उधर, बाघ के हमले की खबर मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने गणेश धाम पर जाम लगा दिया है. जिसके बाद पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।


Share This News