ताजा खबरे
Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casinoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने उपमहापौर राजेंद्र पंवार के स्वास्थ्य की जानकारी लीप्रसूताओं में किडनी फेल का मामला : पीबीएम हॉस्पिटल पहुंची चिकित्सकों की टीम, जोधपुर से ये विशेषज्ञ शामिलबीकानेर में तीन युवक डूबे, एक को बचायाअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में11 जून से फिर बदलेगा मौसमबीकानेर में भी 6 प्रसूताओं की किडनी फेल! कोटा के बाद बीकानेर का नम्बरदेर रात बीकानेर में चाकूबाजी से युवक घायलस्कूलों के ग्रीष्मावकाश की अवधि बढाई, नए आदेश के बाद अब इस दिन खुलेंगे स्कूलमुक्ता प्रसाद थाना इलाके में गोली चली, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
IMG 20241023 101608 1 बारिश, आंधी, ओले गिरने का अलर्ट, पलटेगा मौसम Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर मौसम पलटेगा। हालांकि कुछ जिलों में ही असर रहेगा। मौसम विभाग ने 14 मार्च को राज्य के 8 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान कोटा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर में पिछले कुछ दिनों से 40 से 41 डिग्री के बीच बना हुआ तापमान गिरकर 39.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के अधिकांश इलाकों तथा बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में आए इस बदलाव से दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को हीटवेव से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 से 12 दिनों के दौरान राज्य में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की संभावना है। इनके प्रभाव से कई इलाकों में बादल छाने, ओले गिरने ,हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।


Share This News