ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20220202 004525 27 वेटरनरी विश्वविद्यालय : प्रथम वर्ष का परिणाम * बेमियादी आंदोलन जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा ए.एच.डी.पी. परीक्षा-2021 के प्रथम वर्ष का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। वेटरनरी विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक प्रो. उर्मिला पानू ने बताया कि पशुपालन डिप्लोमा परीक्षा की वरीयता सूची में श्रीजी पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, नाथुवास, नाथद्वारा की निशा कुमावत ने पहला स्थान प्राप्त किया है। राजकीय पशुपालन  प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर की पूजा सोनी, सती जबदे पशुचिकित्सा कंपाउंडर प्रशिक्षण संस्थान, अलवर की वसुन्धरा सैन, सालासर बालाजी पशुचिकित्सा संस्थान, सीकर की कंचन, पशुपालन डिप्लोमा संस्थान, हनुमानगढ़ की मनीषा, श्री जी पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, नाथद्वारा की खुशबू कुमावत संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही हैं। श्री लाल बहादुर शास्त्री, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, जोधुपर की भानूप्रिया जांगिड़, राजकीय पशुपालन  प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर की निकिता रावत, कैम्ब्रिज नर्सिंग पशुचिकित्सा संस्थान, बाड़मेर के योगेश मेघवाल एवं सरदार वल्लभभाई पटेल पशुपालन प्रशिक्षण कॉलेज, हनुमानगढ़ की पूजा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। सालासर बालाजी पशुचिकित्सा संस्थान, सीकर की सुबिता, श्रीजी पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान, नाथद्वारा की तारा माली ने संयुक्त रूप से चौथा वरीयता स्थान प्राप्त किया है। प्रो. एस. करन, पशुचिकित्सा प्रशिक्षण संस्थान, झुंझुनू की अनीता पूनिया मेरिट में पांचवें स्थान पर रही। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.rajuvas.org पर उपलब्ध है।

गोचर संरक्षण व संवर्धन के लिए आम जन में आयी जागरूकता , धरने को दे रहे समर्थन

Thar पोस्ट बीकानेर । पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी द्वारा राज्य सरकार के द्वारा गोचर , ओरण के कब्जाधारियों को पट्ट जारी करने के निर्णय के खिलाफ बेमियादी धरना 38 वें दिन भी जारी रहा । आज धरना स्थल पर गीतासार व गौ कथा का वाचन बालसंत श्रीछेल बिहारी जी ने किया । गोचर आन्दोलन को समर्थन देने के लिए गांव ढाणी से लोग चल कर आ रहे है ।भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि गोचर धाम में चल रही गौ कथा में आज मुख्य यजमान का दायित्व मंजु देवी – मनीष कुमार लढ्ढा दम्पति ने निभाया । जिसका पूजन पंडित रवि सारस्वत एवं मनमोहन व्यास ने करवाया ।

आज कथा में चौथे दिन बालसंत श्रीछेल बिहारी जी ने अपने प्रवचन में कहा कि योग के साधन प्रकार एवं नियम योगी के लक्षण , मनुष्य की जातियां , कर्म , यज्ञ एवं ज्ञान का वर्णन , आत्मा ही सत्य , सनातन एवं नियमन विधि से कर्मकाण्ड ज्ञान योग , भक्ति योग एवं सन्यास योग का विस्तृत वर्णन किया । श्रीमद् भगवत गीता एवं गौ कथा चतुर्थ दिन के समापन पर पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी द्वारा घरेलू नुस्खों से हम कैसे उपचार कर शीघ्र स्वस्थ हो सकते है इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार के घरेलू नुस्ख एवं उपचार बतायें ।

आज धरना स्थल पर अन्तर राष्ट्रीय पुष्करणा ब्राह्मण समाज ट्रस्ट , जोधपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र बोड़ा अपने पदाधिकारियों के साथ गाय , गोचर व चारागाह के लिए दिये जा रहे धरने का समर्थन किया ।वहीं गोगागेट के बाहर स्थित ॠग्वेदीय राका वेद पाठशाला के प्राचार्य शास्त्री गायत्री प्रसाद शर्मा , यज्ञ प्रसाद शर्मा के आचार्यत्व में वेद पाठशाला के वेदपाठी ब्राहम्ण बालकों ने वैदिक मंगलाचरण कर तथा दुपट्टा व बंद माता गायत्री का चित्र पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी को भेंट कर धरने का समर्थन किया ।आज धरना स्थल पर कोलायत के गीतकार अर्जुन उपाध्याय व बीकानेर के पृथ्वीसिंह पंवार ने गाय , गोचर व धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी । आज धरना स्थल पर आये गोचर समर्थकों का रामकिशन आचार्य पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा नेता अंशुमानसिंह भाटी , समाजसेवी देवकिशन चांडक , प्रतापसिंह राठौड़ ने अभिनन्दन किया ।

img 20220219 wa01688797746232019421111 वेटरनरी विश्वविद्यालय : प्रथम वर्ष का परिणाम * बेमियादी आंदोलन जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

आज धरना स्थल पर मुख्य रूप से अमित सिंह श्योराण अबोहर पंजाब , गणपत पड़िहार नागोर , मदनसिंह- विक्रमसिंह मेहरासर , गोविन्दसिंह ढीगसरी , गोरधन बिश्नोई फूलासर , राजेन्दसिंह किल्चू पूर्व सरपंच , आरडी गहलोत , राकेश माथुर के अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पुरूष व महिलओं के जत्थे भाटी को समर्थन देने पहुंचे ।


Share This News