ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20220131 225649 8 यूक्रेन पर हमला हुआ तो नाटो यह कदम उठाएगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। यूक्रेन- रूस विवाद से अनेक देश चिंतित है। यूक्रेन की सीमा से रूसी सैनिकों की वापसी पर संदेह के साथ ब्रशेल्स में नाटो के रक्षा मंत्रियों की बैठक हुई है. हमले की सूरत में नाटो सीधे दखल देगा, यह कहना मुश्किल है लेकिन सुरक्षा के कुछ उपायों पर चर्चा हुई है। नाटो के सदस्य देशों ने संगठन के पूर्वी हिस्से में मौजूद देशों की सुरक्षा को मजबूत करने के नए तरीकों पर चर्चा शुरू की है। बीते कई दशकों में यूरोप के लिए सुरक्षा की सबसे बड़ी चिंता पैदा की है।

दो दिनों तक ब्रशेल्स के नाटो मुख्यालय में सदस्य देशों के रक्षा मंत्री इस बात पर चर्चा की है अगर रूस यूक्रेन पर हमले का आदेश देता है तो कैसे और कब नाटो अपने सैनिक और साजोसामान रूस के नजदीक जल्दी से पहुंचाएगा. अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और उनके समकक्ष दक्षिणी पश्चिमी यूरोप में लंबे समय तक सेना की तैनाती की योजना का भी जायजा लेंगे। इस योजना पर अमल इसी साल किसी वक्त शुरू हो सकता है.इस्टोनिया, लात्विया, लिथुआनिया और पोलैंड में जिस तरह से सैनिकों की तैनाती की गई है, उसी तरह से इन सैनिकों की तैनाती भी रोटेशन के आधार पर होगी. इसमें करीब 5000 सैनिक होंगे. अमेरिका ने पोलैंड और रोमानिया में 5000 सैनिकों की तैनाती शुरू की है. ब्रिटेन सैकड़ों सैनिक पोलैंड भेज रहा है और उसने ज्यादा जंगी जहाजों और विमानों की पेशकश की है. जर्मनी, नीदरलैंड्स और नॉर्वे भी लिथुआनिया में अतिरिक्त सैनिक भेज रहे हैं. डेनमार्क और स्पेन एयर पुलिसिंग के लिए जेट विमान दे रहे हैं.


Share This News