





Thar पोस्ट न्यूज। मौसम तेजी से बदल रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के 22 राज्यो में मौसम में बड़े बदलाव का अलर्ट जारी किया है। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और मध्य भारत सहित करीब 22 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 27 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में 31 मार्च तक रुक-रुक कर वर्षा होने के आसार हैं।





विभाग की माने तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। राजधानी -NCR में बढ़ते तापमान पर अब ब्रेक लगने वाला है। हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। राजधानी में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि 29 और 30 मार्च को यह रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश का यह सिलसिला 30 मार्च तक जारी रहने के आसार हैं। राजस्थान के अधिकांश जिलों में 31 तक मौसम में बदलाव रहेगा।