Thar पोस्ट न्यूज। युद्ध का असर विश्व के अनेक देशों में हो रहा है। भारत मे भी निकट भविष्य में असर होगा। मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। पीएम की राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। ईरान द्वारा महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखने और ऊर्जा प्रवाह को प्रभावित करने के मद्देनजर, बैठक में देश की एकता और हर चुनौतियों से सामना करने की भावना से प्रेरित प्रयासों में तालमेल सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में अपने भाषण में इस दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए कहा कि युद्ध के प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की संभावना है और सभी से मिलकर काम करने का आग्रह किया।