ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260325 181016 scaled बीकानेर : कार पर पेड़ व खोखा गिरा, हादसा टला Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज शाम आये अंधड़ से अनेक स्थानों से टिन शेड उखड़ गए। बीकानेर शहर के पब्लिक पार्क स्थित चौपाटी में एक पेड़ कार पर गिर गया। वहाँ नजदीक ही फ़ास्ट फ़ूड दुकान का खोखा भी आ गिरा। गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं लगी। बड़ा हादसा टल गया। मौके पर भीड़ को पुलिस ने दूर किया। मिली जानकारी के अनुसार कलेक्ट्री परिसर एरिया से एडवोकेट जगदीश शर्मा और उनका बेटा मनीष गौड़ कार से गुजर रहे थे।

आंधी चलने से एक पेड़ चलती कार के अगले के अगले हिस्से पर गिरा। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्र्रस्त हुआ। हालांकि एड जगदीश और मनीष बाल-बाल बच गए।

पेड़ गिरने के कारण बिजली के तार भी टूट गए। ऐसे में बिजली का खंभा ठेले पर जा गिरा और ठेले के सामान भी सड़क पर बिखर गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।कलेक्ट्री में शाम को बड़ी संख्या में ठेले लगते हैं।

तेज अंधड़ का असर शहर के कई हिस्सों में देखने को मिला। दुकानों-घरों के बाहर रखा सामान हवा में उड़ गया। राहगीरों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


Share This News