





Thar पोस्ट न्यूज। युद्ध का असर अनेक एशियाई देशों में तेज़ी से हो रहा है। इस बीच घरेलू गैस (LPG) उपभोक्ताओं के सिलेंडर बुकिंग से जुड़े नियमों में अहम बदलाव करते हुए बुकिंग गैप बढ़ा दिया है। इस बीच सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य कालाबाजारी पर रोक लगाना और वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना है। इन





नए नियमों के अनुसार, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की डिलीवरी और अगली रिफिल बुकिंग के बीच का अंतराल अब 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। यानी अब उपभोक्ताओं को अगली बुकिंग के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना होगा। यह समय सीमा पिछली डिलीवरी की तारीख से गिनी जाएगी, न कि बुकिंग की तारीख से। अगर कोई उपभोक्ता तय समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसकी बुकिंग को खुद ब्लॉक कर देगा।
यह बदलाव खास तौर पर शहरी इलाकों में रहने वाले उन परिवारों को प्रभावित करेगा, जिनके पास डबल सिलेंडर कनेक्शन (DBC) है। पहले जहां गैस की उपलब्धता आसान थी, अब उन्हें नई बुकिंग के लिए 35 दिन का इंतजार करना होगा।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) लाभार्थी
अगली बुकिंग के लिए इंतजार: 45 दिन
सामान्य उपभोक्ता (Non-PMUY)
सिंगल सिलेंडर कनेक्शन (SBC): 25 दिन
डबल सिलेंडर कनेक्शन (DBC): 35 दिन
सिर्फ 14.2 किलो सिलेंडर ही नहीं, बल्कि छोटे सिलेंडरों के लिए भी नई समय सीमा लागू की गई है। 5 किलो के सिलेंडर के लिए 9 से 16 दिन और 10 किलो सिलेंडर के लिए 18 से 32 दिन निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही
- बुकिंग की पात्रता हमेशा पिछली डिलीवरी की तारीख से तय होगी।
- तय समय से पहले बुकिंग करने पर रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो जाएगी।
- किसी भी समस्या के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसी महीने की शुरुआत में सरकार ने शहरी क्षेत्रों में LPG बुकिंग का गैप 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया था। अब इसे और बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है।