ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20241023 101608 1 आरबीएसई 12वीं परीक्षा: समय-सारणी में कंप्यूटर विज्ञान व चित्रकला के पेपर में हुआ परिवर्तन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने वर्ष 2026 की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए कुछ विषयों के परीक्षा समय में परिवर्तन किया है।  बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बारहवीं कक्षा के कंप्यूटर विज्ञान, इंफॉर्मेटिक्स और चित्रकला विषय की परीक्षाएं अब सुबह की पारी के बजाय दोपहर की पारी में आयोजित की जाएंगी। पहले इन विषयों की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित थी, लेकिन अब इन्हें दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 17 फरवरी को होने वाली कंप्यूटर विज्ञान और इंफॉर्मेटिक्स विषय की परीक्षा संशोधित समय के अनुसार दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इसी प्रकार 24 फरवरी को आयोजित होने वाली चित्रकला विषय की परीक्षा भी इसी समयावधि में संपन्न कराई जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन विषयों को छोड़कर अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।

बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे संशोधित समय-सारणी को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी करें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए छात्र समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें और प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करें।


Share This News