ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20260206 WA0213 scaled 10 हजार बैग नकली उर्वरक का जखीरा किया सीज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा सहायक निदेशक (कृषि) मुख्यालय सुरेंद्र कुमार मारू के नेतृत्व में जामसर से दाउदसर रोड पर स्थित एक नकली अवैध उर्वरक निर्माण इकाई पर औचक निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही की। निर्माण इकाई से मौके पर ही मार्का एवं बिना मार्का लगे 50-50 किलो के बैग में सफेद एवं काले रंग के जिप्सम के दोनों का भंडारण एवं निर्माण होना पाया गया। मौके पर ही कृषि अधिकारी गिरिराज चारण एवं कृषि आदान निरीक्षक टीम ने निर्माण इकाई परिसर व स्टॉक को जप्त कर सील किया। संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल ने बताया कि जिप्सम के दानों का उपयोग नकली खाद बनाने में किए जाने की आशंका के चलते यह सीजर की कार्यवाही की गई है। पूर्व में भी कृषि मंत्री जी डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की अगुवाई में इस तरह की निर्माणी इकाइयों पर राज्य भर में कार्यवाहियां संपादित की गई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर दो श्रमिक उपस्थित मिले व कुल 10000 बैग का एक बड़ा जखीरा कृषि विभाग टीम द्वारा सीज किया गया है। कृषि विभाग मौके से ही नकली उर्वरक के नमूने आहरित कर लिए गए हैं तथा जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवा दिये गए हैं। सहायक निदेशक कृषि सुरेंद्र मारू ने बताया कि दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश के विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


Share This News