ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
FB IMG 1770469367752 खेजड़ी बचाओ आंदोलन: कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला, आम आदमी पार्टी ने भी दिया समर्थन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। महापड़ाव जारी है। खेजड़ी बचाने को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत बीकानेर में शनिवार को लगातार छठे दिन भी बिश्नोई धर्मशाला के सामने महापड़ाव जारी रहा। सुबह से मंच पर भजन-कीर्तन चलता रहा और बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी व बिश्नोई समाज के लोग क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। इस बीच कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला व आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने पैदल कूच कर महापड़ाव स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों को संबोधित किया। कांग्रेस की ओर से भी आंदोलन के समर्थन में रतन बिहारी पार्क से कलेक्टरी परिसर तक रैली निकाली गई। डॉ. कल्ला ने कहा कि यह आंदोलन केवल खेजड़ी बचाने का नहीं, बल्कि प्राणी मात्र की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है।उन्होंने कहा कि सरकार को इस आंदोलन को गंभीरता से लेना चाहिए और खेजड़ी के संरक्षण के लिए सख्त नीति बनानी चाहिए।

डॉ. कल्ला ने कहा कि यह संघर्ष केवल एक समाज का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि खेजड़ी राजस्थान की पहचान है और इसे काटने या नुकसान पहुंचाने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।आंदोलनकारियों ने साफ कहा कि मांगें पूरी होने तक महापड़ाव जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, गजेंद्र सिंह सांखला, जिया, नितिन सहित अनेक कॉंग्रेस नेता कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

खेजड़ी बचाओ आंदोलन को आम आदमी पार्टी राजस्थान का लिखित समर्थन: खेजड़ी बचाओ–प्रकृति बचाओ आंदोलन को आज आम आदमी पार्टी राजस्थान की ओर से लिखित समर्थन प्रदान किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि राज्य सरकार शीघ्र खेजड़ी बचाओ कानून को लेकर ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह राठौड़ (बीकानेर पूर्व) की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि राजस्थान की संस्कृति, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों का आधार है।
कार्यक्रम की अगुवाई श्रवण डोगीवाल ने की।
बीकानेर के मुख्य कार्यकर्ता रामगोपाल विश्नोई द्वारा आंदोलन में प्रारंभ से किए जा रहे निरंतर समर्पण की सभी वक्ताओं ने सराहना की।
इस अवसर पर मांगीलाल विश्नोई (नोखा), भवरलाल विश्नोई, मनीष तांतेड (लूणकरणसर), जाकिर हुसैन, रामकरण जाखड़ (श्रीडूंगरगढ़), अलसीराम चौधरी (कोलायत), रवि व्यास, दिनेश लखोटिया, राजू चोरड़िया, पूनम सा महाराज (बीकानेर पश्चिम) सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सैयद मोहम्मद इरफान, महिला जिलाध्यक्ष सपना जांगिड, खाजूवाला से समीर कोहरी व वाजिद कोहरी, तथा सिवाना गांव से अहमद खान ,प्रोफेसर सलवीर समेजा , नोखा से वरिष्ठ कार्यकर्ता भवरजी जयानी आदि ने विचार रखे।

IMG 20260207 WA0192 खेजड़ी बचाओ आंदोलन: कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला, आम आदमी पार्टी ने भी दिया समर्थन Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News