ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 बीकानेर : निर्वाचन कार्रवाई में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में जिला निर्वाचन अधिकारी।द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, देसलसर मंडलावतान, ब्लॉक पांच बीकानेर में कार्यरत शिक्षक राजूराम गोदारा को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आज आदेश जारी किए गए। आदेशानुसार राजूराम गोदारा को नोखा विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 12 में बूथ लेवल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 1 जनवरी 2026 तक प्राप्त लक्ष्यों के विपरीत अत्यल्प प्रगति किए जाने एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने का दोषी पाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे गंभीर मानते हुए राजूराम गोदारा को चुनाव कार्य से तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निर्देश दिए हैं कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें निर्वाचन पंजीयन अधिकारी/उपखंड कार्यालय, नोखा में उपस्थित रहना होगा। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा


Share This News